नोएडा। भारत जागरूक नागरिक संगठन का प्रतिनिधिमंडल मंत्री एवं चेयरमैन, उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च विकास गुप्ता से नोएडा में मिला। संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल ने उन्हें जातिगत जनगणना में नो कास्ट कॉलम के महत्व के बारे में जानकारी दी। विकास गुप्ता ने इस आंदोलन का महत्व एवं आवश्यकता को सुना। इस आंदोलन की सराहना की और कहा कि आधुनिक युग में विचार के साथ समाज में भी परिवर्तन हो रहे हैं। इसलिए सरकार को खुले मन से जातीय जनगणना में नो कास्ट कॉलम के मुद्दे पर विचार करना चाहिए। इस प्रतिनिधि मंडल में शैलेंद्र वर्णवाल, अरविंद गुप्ता, राहुल संस्कृत, नवीन पोरवाल, शैलेंद्र पोरवाल और इंदु यादव आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो