फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाकियू में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद) । भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी फिदा हुसैन ने संगठन को मजबूत करने एवं हिंदू-मुस्लिम भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर मोहसिन खान को प्रदेश महामंत्री तथा अफजल खान को गौतमबुद्ध नगर युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन किसानों, गरीबों और आम जनता के हितों की आवाज उठाने का कार्य करता है तथा जन-जन तक संगठन को पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में शादाब चौधरी, जरीफन चौधरी, नौशाद चौधरी, अलीम खान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें