नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश पीजी बिजनेस एसोसिएशन (यूपीपीजीबीए) की नवंबर की मासिक बैठक सेक्टर-22 स्थित सफ्रॉन बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में पीजी और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने वाले कारोबारियों की समस्याओं, संगठन के विस्तार और व्यवसाय को व्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में सेक्टर कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए, जो अपने क्षेत्र के पीजी संचालकों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर बंसल ने यह जानकारी दी।