ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मत्स्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन किए जाने है। इसके लिए विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर 8 से 28 जून तक खुला रहेगा। इस अवधि में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना के लिए आवेदन कर सकते है। प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। मत्स्य निरीक्षक हरिशंकर त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।