फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए 13 नवंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि शिक्षण संस्थानों की ओर से मास्टर डाटा तैयार करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद छात्र-छात्राएं नवीन एवं नवीनीकरण के लिए 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों की ओर से पात्र छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन कर अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें