फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपीएससी की मुफ्त कोचिंग के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में यूपीएससी प्रतियोगी परीक्षा की निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। नोएडा के सेक्टर-37 स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन होगा। योजना का लाभ लेने के लिए आय या जाति संबंधी कोई बाध्यता नहीं है। इच्छुक छात्र विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय या पुस्तकालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। किसी समस्या के लिए वरिष्ठ सहायक सारांश श्रीवास्तव से मोबाइल नंबर 8860517148 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें