नेशनल स्कॉलरशिप के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन
नूंह (संवाद)। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मिंस स्कॉलरशिप के अंतर्गत राष्ट्रीय छात्रवृतियों के लिए जैन, बौद्व, सिक्ख, पारसी, मुस्लिम और ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। अब इन स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। संबंधित छात्र निर्धारित तिथि तक आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस बारे में उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि छात्रों के अध्ययन के पाठ्यक्रम की न्यूनतम एक वर्ष की अवधि होनी चाहिए और आवेदक को पिछले वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। आवेदक बैंक खाते का विवरण भी अवश्य दें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इन योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदक राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।