फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रेडाई रियल एस्टेट अवॉर्ड्स 2026 के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। क्रेडाई ने रियल एस्टेट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में उत्कृष्ट परियोजनाओं और पेशेवरों को सम्मानित करने के लिए यह पहल की गई है। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक डेवलपर्स 15 सितंबर 2026 तक अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। इस वर्ष पुरस्कारों का दायरा बढ़ाते हुए 36 अलग-अलग श्रेणियां शामिल की गई हैं। पुरस्कारों का मूल्यांकन स्वतंत्र एजेंसी क्रिसिल द्वारा पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसमें क्रेडाई के सदस्य और गैर-सदस्य दोनों भाग ले सकते हैं। क्रेडाई के अध्यक्ष शेखर पटेल ने डेवलपर्स से बड़ी संख्या में भागीदारी की अपील की। इन पुरस्कारों में प्राप्त सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन कई चरणों में किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा दिसंबर 2026 की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें