ग्रेटर नोएडा (संवाद)। निषादराज बोट सब्सिडी योजना व सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम स्थापना के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक कर सकते हैं। मत्स्य निरीक्षक हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत 60 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसके तहत नाव, जाल और समेत उपकरण के उपलब्ध कराना है।आवेदन के पास 0.5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तालाब होना अनिवार्य है। जिले को इस साल भी दो का लक्ष्य मिला है। जिसमें एक अनुसूचित जाति और एक सामान्य वर्ग के लिए है। योजना के लिए विभागीय पोर्टल को 9 जुलाई से 24 जुलाई तक फिर से खोला गया है।