सीयूईटी से मिलेंगे चार प्रोग्राम में दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के चार प्रोग्राम की खाली सीटों पर सीयूईटी से दाखिले के लिए सोमवार को सीटों का आवंटन होगा। विवि से मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेधा सूची पूरी होने पर खाली सीटों के लिए सीयूईटी के सफल उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। इनमें से चार प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीटों का ऑनलाइन आवेदन सोमवार को यूनिवर्सिटी के द्वारका परिसर में किया जाएगा। इसमें बीएजेएमसी, बीए इंग्लिश (ऑनर्स), बीए इकोनॉमिक्स (आनर्स) और बीसीए विषय शामिल हैं। इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी के सफल उम्मीदवार जिन्होंने निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र में जमा किया होगा, वे इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए मेरिट के आधार पर सूची तैयार की जाएगी। इसमें विवि की प्रवेश परीक्षा, प्रबंधन कोटा या किसी अन्य स्कोर के आधार पर दाखिला लिए आवेदन इसमें भाग नहीं ले सकते।