नोएडा। अवधि पूरी कर चुके पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों को सड़क से हटाने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान शुरू किया है। प्रदूषण कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वाहन मालिकों से पुराने वाहन स्क्रैप करने व अन्य जिलों में ट्रांसफर करने की अपील की। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया पुराने वाहन अगर सार्वजनिक स्थानों पर खड़े मिलते हैं तो उन्हें सीज करके स्क्रैप कराया जाएगा। सड़क पर चलते मिलने पर जुर्माना लगाने के संग सीज की कार्रवाई भी की जाएगी। वाहन चालक स्वयं ही वाहन सरेंडर करके इसका लाभ भी ले सकते हैं। स्क्रैप कराने के बाद नया वाहन लेने पर छूट भी मिल रही है। ब्यूरो