फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने की अपील

विज्ञापन
नूंह में हुए कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सत्यप्रकाश। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने की अपील
विज्ञापन

नूंह/ पिनगवां। नूंह के सर्किट हाउस में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता और अन्य भाजपा नेताओं ने बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दलितों को सम्मान दिया है। उन्होंने ही मेवात में दलितों पर अत्याचार एवं धर्म परिवर्तन का मुद्दा हरियाणा विधानसभा समिति में उठाया था। इसको लेकर कानून बनाया जा रहा है। अब प्रदेश में कोई भी नाम छुपाकर और नाम बदलकर किसी दूसरे धर्म की लड़की से शादी नहीं कर सकेगा। वहीं, रविवार को पिनगवां और गांव मामलीका में परिनिर्वाण दिवस को दलित सशक्तीकरण के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नूंह स्थित सोहना से विधायक कंवर संजय सिंह, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जाहिद चेयरमैन, एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश तंवर, मास्टर गंगादान डागर, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, जिला महामंत्री दलबीर सरपंच और ईश्वर सरपंच खोड़ बसई आदि मौजूद रहे। सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें