ग्रेटर नोएडा (संवाद)। चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर दो सितंबर को होने वाले पैदल मार्च में लोगों को जोड़ने के लिए किसान सोशल मीडिया के जरिये अपील कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 44 गांवों के किसानों को अभी तक चार फीसदी भूखंड नहीं दिया गया है। भूखंड नहीं मिलने के कारण किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान करीब एक माह पहले धरने पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों की मांग पूरी करने के लिए एक माह का समय दिया था। समय-सीमा पूरी होने के बाद किसानों ने दोबारा पैदल मार्च कर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।