दादरी (संवाद)। रूपवास गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की गई। संजय प्रधान के निवास पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित पटेल लोक संस्कृति संस्थान में जयंती समारोह मनाया जाएगा। संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर, उपाध्यक्ष राजकुमार नागर, सुखवीर आर्य, श्योराज मुखिया, संतर पाल मुखिया, डॉ. आशकरन, सेलक राम, ऋषि नागर, राजकुमार सिंह और राम सिंह आदि उपस्थित रहे।