फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपूर्वा बनीं मिस तीज, रैंप वॉक में ईशा अव्वल

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के यू-टर्न रेस्टोरेंट के सभागार में भारत विकास परिषद की जानकी वल्लभ शाखा ने मनाया
विज्ञापन
अपूर्वा बनीं मिस तीज, रैंप वॉक में ईशा अव्वल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारत विकास परिषद की जानकी वल्लभ शाखा की ओर से यू-टर्न रेस्टोरेंट सभागार में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर रैंप वॉक, तंबोला, खेल, नृत्य और गायन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां भारती की वंदना से हुआ। अतिथियों का तिलक और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। रैंप वॉक में ईशा राणा प्रथम रनरअप और सोनल द्वितीय रनरअप रहीं, जबकि अपूर्वा ने मिस तीज का खिताब जीता। पवन जी की स्वरचित कविता ने सभी का मन मोह लिया। अध्यक्ष अनुपमा पुंडीर ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें