फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्ट के आदेश पर पंचशील हाइनिश में होंगे एओए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाइनिश सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर पिछले एक वर्ष से चल रहे विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने डिप्टी रजिस्ट्रार गाजियाबाद एवं एसडीएम दादरी द्वारा जारी आदेशों को निरस्त करते हुए वर्ष 2025-26 की वर्तमान एओए को एक माह में चुनाव कराने का निर्देश दिया है। एओए अध्यक्ष विनोद नेगी एवं सचिव विजय मोहन रस्तोगी ने बताया कि विरोध के कारण सोसाइटी में पिछले एक वर्ष तक अनावश्यक रूप से विभागीय प्रक्रियाओं में उलझाए रखा गया। अब माननीय हाईकोर्ट के आदेश का पूर्ण सम्मान करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी तथा नई कार्यकारिणी के गठन हेतु एक माह के भीतर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें