एनआरआई रेजीडेंसी सोसाइटी में हुए एओए चुनाव
ग्रेटर नोएडा। परी चौक स्थित एनआरआई रेजीडेंसी सोसाइटी में रविवार को एओए चुनाव कराए गए। 386 मतदाताओं में से 280 लोगों ने अपने मत का उपयोग किया। एओए के चुनाव में अजय भान शर्मा व सरवन कुमार निगम ने दोबारा जीत दर्ज की है। वहीं गीता यादव, डॉ सुधीर कसाना, प्रशांत पायला, विनोद महर्षि, प्रीति अग्रवाल, ज्योति, संजय रोहिल्ला व क्षमा अग्रवाल ने जीत हासिल की। ब्यूरो