फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निराला एस्टेट में एओए चुनाव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में 10 साल के इंतजार के बाद एओए चुनाव पूरा हो गया। रविवार को मतदान के बाद मतगणना सोमवार सुबह चार बजे समाप्त हुई। हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के कारण परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे। पीठासीन अधिकारी अजीम खान ने बताया कि मतदान के दौरान तनाव के कारण पुलिस बुलानी पड़ी। चुनाव में सोसाइटी के कई निवासियों ने स्वयंसेवक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। बिल्डर और सुविधा कर्मचारियों ने भी व्यवस्था में सहयोग किया। चुनाव समिति में प्रशांत कुमार, दीपांशी, कीर्ति शेखर मिश्रा, श्रीमंतो बनर्जी और प्रियंक कुमार शामिल रहे। अनीश जेरिश और शैलेंद्र सिंह ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें