ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी के एओए चुनाव में 518 मतदाता रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान में तय करेंगे कि अगले कार्यकाल में सोसाइटी की कमान किस टीम के हाथों में होगी। चुनाव से पहले दोनों प्रमुख पैनल—टीम रक्षक और टीम एडेला परिवार ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर निवासियों के सामने विकास का रोडमैप रखा है। सोसाइटी के कई निवासियों का कहना है कि इस बार चुनाव में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से अधिक विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई है। ब्यूरो