फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचशील हाईनिश में एओए निरस्त, दोबारा होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनिश सोसाइटी में उपजिलाधिकारी दादरी के न्यायालय ने वर्तमान एओए को निरस्त किया है। साथ ही, डिप्टी रजिस्ट्रार को जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। सोसाइटी में रहने वाले संजीव और अनुज ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी दादरी के न्यायालय ने कई महीनों से एओए खिलाफ मामला लंबित था, जिस पर अब उपजिलाधिकारी द्वारा फैसला सुनाया गया है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च 2025 को वाद दायर किया गया था। लोगों का आरोप था कि चुनाव के दौरान पारदर्शिता नहीं रखी गई। उपजिलाधिकारी द्वारा वर्तमान एओए को निरस्त कर दिया गया है और डिप्टी रजिस्ट्रार को निर्देश दिए गए हैं कि सोसाइटी में दोबारा से पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें