फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बालकनी कवर करने पर एओए व भाकियू भानू में टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बालकनी कवर करने एओए व भाकियू भानू में टकराव
विज्ञापन

-पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी का मामला, एओए ने मांगी सुरक्षा
-आज भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने दी है गेट बंद करने की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जीटा वन स्थित पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी के फ्लैट की बालकनी कवर करने को लेकर एओए और भारतीय किसान यूनियन भानु गुट आमने सामने आ गए हैं। एओए का आरोप है कि बिल्डिंग बॉयलॉज का उल्लंघन करते हुए फ्लैट मालिक अवैध तरीके से बालकनी को कवर कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर फ्लैट मालिक के समर्थन में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सोसाइटी का गेट बंद कर धरना देने की चेतावनी दी हैं।
एओए के अध्यक्ष अतुल परिहार ने बताया कि करतार सिंह ने सोसाइटी में फ्लैट खरीदा है। वह फ्लैट की बालकनी को कवर कराना चाह रहे थे, लेकिन नियम के तहत बालकनी को कवर नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में उनको रोका गया, लेकिन मौका देखकर उन्होंने अवैध तरीके से बालकनी को कवर करा दिया। बातचीत के माध्यम से अवैध निर्माण को हटवाने का प्रयास किया गया, लेकिन फ्लैट मालिक तैयार नहीं हुए। अब किसान यूनियन के माध्यम से अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि किसान यूनियन के पदाधिकारी सोसाइटी बोर्ड में नियमों को बदलने का दबाव बना रहे हैं। चेतावनी दी है कि अगर 13 दिसंबर तक नियमों में बदलाव नहीं किया गया तो फिर 14 दिसंबर को सोसाइटी के गेट का ताला लगाकर धरना देंगे। इसकी शिकायत डीएम, प्राधिकरण के सीईओ और पुलिस से की है। सोसाइटी के निवासियों को सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर का कहना है कि सोसाइटी में 30 से अधिक फ्लैटों की बालकनी भी कवर है, लेकिन उनको नहीं हटवाया जा रहा है। नियम सभी के लिए एक जैसा होना चाहिए। एओए की मनमानी के खिलाफ सोसाइटी का गेट बंद कर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें