फोटो है
नोएडा। सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अन्वी वर्मा ने सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप रजत पदक जीता है। कक्षा 8 की अन्वी ने अंडर-14 श्रेणी की 1000 मीटर रिंक रेस में बेहतरीन गति और संतुलन का प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित एचएसवी ग्लोबल स्कूलमें 13 से 16 नवंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के चुनिंदा और श्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। स्कूल की निदेशक डॉ. रेणु सिंह और स्केटिंग कोच निरंजन काला ने अन्वी को इस सफलता पर बधाई दी। वहीं, सेक्टर-11 स्थित नेहरू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र कुणाल यादव ने चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। स्कूल की डायरेक्टर नीतू गुप्ता, प्रिंसिपल सारिका त्यागी और कोच गजेंद्र यादव ने कुणाल को बधाई दी