नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस लॉ कॉलेज की बीए एलएलबी (सत्र 2021-26) की छात्रा अनुराधा बेहरा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया है। उन्होंने 200 से अधिक लॉ कॉलेजों के विद्यार्थियों के बीच यह उपलब्धि प्राप्त की। आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता और प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने अनुराधा को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया। ब्यूरो