फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनुनाद इंडिया फाउंडेशन के संगीत दीक्षा अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुनाद इंडिया फाउंडेशन की ओर से सुंदरपुर के कंपोजिट विद्यालय में संगीत दीक्षा अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के पहले चरण में नगवां और भेलूपुर के दो प्राथमिक विद्यालय और महमूरगंज, सुंदरपुर और भेलूपुर के तीन कंपोजिट विद्यालयों को सांगितिक शिक्षा के लिए वाद्ययंत्र दिए गए। शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल के जिला प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अंबरीश सिंह भोला, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों और नगरीय शिक्षा अधिकारी साकंद गुप्त ने किया। फाउंडेशन के निदेशक अंकित सिंह की मौजूदगी में संगीत दीक्षा संकल्प पत्र का लोकार्पण किया गया। एसबीआई के सौजन्य से इन विद्यालयों को हारमोनियम, तबला, कांगा, बांसुरी और घुंघर दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षु बाल कलाकारों और सुंदरपुर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष ध्यान सदैव प्राथमिक शिक्षा के विद्यार्थियों पर रहा है। स्वागत फाउंडेशन की कार्यक्रम अधिकारी काजोल वाल्मीकि और संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया। कार्यक्रम में देवेश द्विवेदी, एकांश मेहता, अभिषेक सिंह और शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें