ग्रेटर नोएडा। लाठी-डंडे, चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने आरोपी मोहम्मद साहिब उर्फ अमन की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। इस मामले में इकोटेक थाना-3 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्र पर वादी और उनके बेटे फिरोज, आसिफ और राजा पर लाठी-डंडे, चाकू, लोहे की रॉड और ईंट से वार करने का आरोप है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि आरोपी का नाम एफआईआर में है और प्रथम दृष्टया उसकी संलिप्तता से इन्कार नहीं किया जा सकता है, इसलिए अग्रिम जमानत याचिका खारिज की जाती है।