फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 32 राज्यों को पछाड़ अंशिका, अराध्या और हर्ष बने राष्ट्रीय चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड, साउथ एशियन कराटे गेम्स का टिकट पक्का

नोएडा। देहरादून के परेड ग्राउंड में चल रहे केआईओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे गौतमबुद्ध नगर के 16 खिलाड़ियों में तीन ने स्वर्ण पदक जीतकर आगामी साउथ एशियन कराटे गेम्स, 2026 के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। सब-जूनियर वर्ग में 25 किलोग्राम से ज्यादा भार श्रेणी में अंशिका यादव, 25 किलोग्राम से कम भार श्रेणी में आराध्या गुप्ता और हर्ष कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तीनों खिलाड़ियों ने देश के 32 राज्यों की टीमों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। तीनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन 2026 में बांग्लादेश में होने वाले साउथ एशियन कराटे फेडरेशन चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। कराटे वेलफेयर एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के महासचिव कमल थापा, एसोसिएशन के प्रेसीडेंट संजय शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें