फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चित्रकला प्रतियोगिता में अंश चौधरी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। गतिविधि प्रभारी शीतल सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 50 छात्रों ने हिस्सा लिया। कक्षा 9 के अंश चौधरी ने प्रथम, नैतिक कुमार ने द्वितीय और कक्षा 11 से अंचल कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी एनसीडी के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। इस दौरान जिला अस्पताल में उपलब्ध मानसिक चिकित्सा ओपीडी और हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन सहित क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट नीति सिंह, साइकाइट्रिक सोशल वर्कर रजनी सूरी और साइकाइट्रिक नर्स सोनी ने विजेता छात्रों को ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें