लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से फरवरी में अंसल को दिवालिया घोषित किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी। बीते चार महीने में कई बार सुनवाई लग चुकी है, मगर अब तक फैसला नहीं आया। फैसले का करीब पांच हजार आवंटी इंतजार कर रहे हैं। आवंटी और निवेशक गगन टंडन का कहना है कि उम्मीद है कि इस बार फैसला आ जाएगा।