फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यात्रियों को स्मार्ट और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए बढ़ा एक और कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेंगी स्मार्ट और आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने विश्वस्तरीय पैसेंजर प्रोसेसिंग सिस्टम के लिए एमॅड्यूस कंपनी से किया अनुबंध
एयरपोर्ट पर चेक-इन कियोस्क, स्वचालित बैग ड्रॉप्स और ईगेट्स सहित स्वयं-सेवा पीपीएस टचप्वाइंट होंगे

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विश्व में सर्वाधिक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। मंगलवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने विश्वस्तरीय पैसेंजर प्रोसेसिंग सिस्टम (पीपीएस) के लिए एमॅड्यूस कंपनी से अनुबंध किया है। यह कंपनी एयरपोर्ट में चेक-इन, बोर्डिंग, सामान मिलान, और यात्री टच प्वाइंट पर डिजी यात्रा सक्षम बायोमीट्रिक आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा पीपीएस डिजाइन, आपूर्ति और रखरखाव करेगी।
एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं व तकनीक मुहैया कराने का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसी कड़ी में एमॅड्यूस से अनुबंध किया गया है। एयरपोर्ट पर चेक-इन कियोस्क, स्वचालित बैग ड्रॉप्स और ईगेट्स सहित स्वयं-सेवा पीपीएस टचप्वाइंट होंगे। एमॅड्यूस एक अग्रणी वैश्विक ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी है। यात्रियों के लिए शीघ्र, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने में ये हमारी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यहां पर हर संभव प्रयास किया गया है कि यात्रियों को दूसरे एयरपोर्ट की तरह परेशानी न हो। इसलिए बेहतर संस्था के साथ करार किया गया है।
विज्ञापन


एमॅड्यूस के सारा सैमुअल ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उनकी कंपनी भविष्य के डिजिटल यात्री अनुभव के लिए काम कर रहे हैं। क्लाउड, सेल्फ-सर्विस और बायोमीट्रिक तकनीक जो एक सहज और आरामदायक सुविधाओं के साथ हवाईअड्डे का अनुभव प्रदान होगा। एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भारत और दुनिया के अन्य शहरों से जोड़ेगा। यह विश्वस्तरीय हवाईअड्डा यात्रियों को समृद्ध अनुभव और व्यापक वाणिज्यिक आकर्षण सेवाएं प्रदान करेगा। अगले वर्ष 2024 में एयरपोर्ट का एक रनवे और एक टर्मिनल तैयार हो जाएगा।
एमॅड्यूस यात्रियों को ट्रैवल एजेंटों, सर्च इंजनों, टूर ऑपरेटरों, एयरलाइनों, हवाई अड्डों, होटलों, कारों और रेलवे आदि तलाशने में भी मदद करेगी। कंपनी 30 से अधिक वर्षों के लिए यात्रा उद्योग के साथ साझेदारी में अपनी तकनीक विकसित की है। 2019 में कंपनी ने 190 से अधिक देशों में 1.9 बिलियन से अधिक लोगों को स्थानीय यात्रा प्रदाताओं से जोड़ने में मदद की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जेवर में 1300 हेक्टेयर जमीन पर हवाई अड्डा के निर्माण का कार्य चल रहा है और पूरी उम्मीद है कि साल-2024 में अप्रैल तक हवाई जहाज से उड़ान भर दी जाएगी। चूंकि एक रनवे और प्रशासनिक भवन का काफी हद तक काम पूरा हो गया है। इसके अलावा एटीएसी का काम भी तेजी पकड़ रहा है। मौजूदा समय में 600 से 100 के बीच श्रमिक काम कर रहे हैं और काफी संख्या में मशीनरी लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें