नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित हुए वार्षिक खेल महोत्सव ‘प्लेग्राउंड द पावरहाउस’ में एलकेजी के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया। हर बच्चे के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। ब्यूरो