फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर मनाया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जीटा-1 स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। छात्रों ने पहलगाम की घटना को मार्मिक तरीके से पेश किया। छात्रों ने सेना के शौर्य को पेश किया। प्रधानाचार्य सना जैन ने कहा कि इस साल का आयोजन देश के सैनिकों व पहलगाम में अपने परिवार के लोगों को खोने वालों के नाम रहा। छात्रों ने इसके माध्यम से सेना की ताकत देश को दिखाई। उन्होंने बताया कि सेना के कारण ही देश का हर नागरिक अपने घरों में परिवार के साथ जिंदगी बीता पा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें