ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन की ओर से तीज महोत्सव व सावन मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान अंकिता सिंह को तीज क्वीन, स्वाति को बैंगल क्वीन और सरिता चोपड़ा को मेहंदी क्वीन चुना गया। क्लब सचिव डॉ. शैली गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अनिता सिंह, डॉ. ईहा, प्रतिमा सिसोदिया, इमानी बंसल, उमा गोयल, सरिता आनंद, पूजा अग्रवाल और डॉ. मधुश्री वर्मा भी मौजूद रहीं।