नोएडा। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है मुक्केबाज़ अंजी का लक्ष्य।
फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 निवासी युवा मुक्केबाज अंजी पांडेय ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित सब जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। 35-37 किलोग्राम भार वर्ग में अंजी ने पदक जीता। सेमीफाइनल में अंजी ने मेजबान उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज को हराया। जबकि फाइनल मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान की खिलाड़ी को पराजित किया। अंजी विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटरनेशनल कोच विकास सिंह से प्रशिक्षण लेती हैं। उनका सपना भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है।