अल्मोड़ा। पशु पालन विभाग ने गरुड़ाबाज तहसील सभागार में पशु बलि निवारण के लिए जन चेतना गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें 60 पशुपालकों ने हिस्सा लिया। शनिवार को आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद गोस्वामी, अध्यक्ष झांकर सैम मंदिर देवी दत्त पांडे, मंदिर सचिव दान सिंह, बीडीसी मेंबर गोविंद सिंह चम्याल ने अपने विचार रखे। इस दौरान राजकीय पशु चिकित्सालय कोल डोड़म के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका जोशी ने उपस्थित लोगों से पशु बलि को धर्म की आड़ पर एक अंधविश्वास बताया। उन्होंने लोगों से पशु बलि के स्थान पर फल नारियल से पूजा-पाठ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंदिरों में पशु बलि अपराध और पाप है। इस मौके पर फार्मेसी अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, वैक्सीनेटर गिरीश राम मौजूद रहे।