ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में सोमवार से 14 अगस्त तक इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर एप्लाइड एथोलॉजी के 59वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। शेयर्ड वर्ल्ड्स: एथोलॉजी-ड्रिवन एनिमल वेलफेयर एंड को-एग्जिस्टेंस विषय पर आयोजित सम्मेलन में करीब 200 वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन में पशु व्यवहार, पशु कल्याण और मानव-पशु सह-अस्तित्व से जुड़े समकालीन मुद्दों पर मंथन होगा। विशेषज्ञ कृषि, पालतू एवं वन्यजीव प्रबंधन तथा पशुओं के कल्याण से जुड़े शोध और अनुभव साझा करेंगे। भारत के अलावा यूके, जापान, अमेरिका, कनाडा, श्रीलंका, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया और कजाकिस्तान सहित कई देशों के विशेषज्ञ इसमें शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान और पशु कल्याण के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। ब्यूरो