फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangster Anil Dujana: भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अनिल दुजाना का अंतिम संस्कार

Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अनिल के शव दुजाना लाया गया। हालांकि इससे पहले ही गांव में एडिशनल डीसीपी और एसीपी पहुंच समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। मौके पर पीएसी एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
अनिल दुजाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर दुजाना गांव में परिजनों के अलावा बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर महिलाएं समेत कई राजनीतिक लोग भी पहुंचे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अनिल के शव दुजाना लाया गया। हालांकि इससे पहले ही गांव में एडिशनल डीसीपी और एसीपी पहुंच समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। मौके पर पीएसी एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। गांव में शव लाए जाने की सूचना तेजी से फैली। चंद मिनटों में ही गांव की महिलाएं एवं पुरुष अनिल दुजाना के घर पहुंच गए। इस बीच पूरे गांव की गलियों में सन्नाटा छाया रहा। करीब आधे घंटे में ही धार्मिक रस्म पूरी कर शव को श्मशान घाट ले जाया गया। परिवार के लोग उसकी एक साल की बेटी को गोद में लेकर पिता का चेहरा दिखा रहे थे।

व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा मिस यू भाई, पुलिस कर रही चिह्नित
दाह संस्कार के बाद दुजाना समेत कई अन्य गांव युवाओं ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘मिस यू अनिल भाई’ का पोस्ट लगाया था। इसी तरह फेसबुक समेत अन्य नेटवर्किंग साइटों पर लोगों ने दुजाना मामले में तरह-तरह के पोस्ट किए गए थे। दाह संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर काफी तेजी से उसके फोटो और वीडियो वायरल होने लगे हैं। हालांकि पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें