रबूपुरा। आंबेडकर नगर मोहल्ले में अनुसूचित जाति के किशोर की हत्या के 15 दिन बाद भी आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। आरोपियों के भागे रहने से कस्बे में अभी भी तनाव का माहौल है। इसके चलते मोहल्ले में पुलिस बल तैनात है। हालांकि पुलिस की टीमों ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में रबूपुरा कोतवाली पुलिस समेत पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। रबूपुरा पुलिस ने अनिकेत हत्याकांड में 7 नामजद व 12-14 अज्ञात युवकों के खिलाफ अनुसूचित जाति एक्ट व हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें दिल्ली, एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बुलंदशहर के छुपाने के ठिकानों पर दबिशें दे रही हैं। संवाद