फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से नाराज लोगों ने दफ्तर में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने धूममानिकपुर स्थित उपकेंद्र पर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकालकर बिजली सप्लाई भी बंद करा दी। करीब तीन घंटे तक हंगामे के बाद 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। आरोप है कि हेल्पलाइन हेल्पलेस हो गई है और अधिकारी भी फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दादरी नगर के एस्कोर्ट कॉलोनी, पिंक सिटी, ओमवाटिका, रेलवे रोड, पुराना कठहेरा रोड समेत कई मोहल्लों के लोगों ने दफ्तर से कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और बिजली बंद करके कमरों पर ताला लगा दिया। इसके बाद उपखंड अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर एसडीओ समेत सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और कार्यालय की बिजली बंद कराकर गेट लगा दिया। निगम के कार्यालयों पर कब्जा करने की सूचना पुलिस को मिली तो तुरंत पुलिसकर्मी पहुंचे। हालांकि प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने से पुलिस मूक दर्शक बनी रही। करीब तीन घंटे तक हंगामा करने के बाद एसडीओ आलोक कुमार व जेई मनोज कुमार ने एक ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाने और नए ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। आरोप है कि जब प्रदेश सरकार ने कस्बों और तहसीलों को 18 से 20 घंटे तक आपूर्ति देने का दावा किया है तो निगम की ओर से कटौती क्यों की जा रही है। इस मौके पर सभासद रामनिवासी बिधूड़ी, नीरज भाटी, रामकुमार, सभासद पीयूष गर्ग, बाला देवी, राजकुमारी, मालती देवी, केला, सरोज देवी समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें