फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाले किनारे बनेगी आरसीसी वॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों का खतरा होगा कम, राइस चौकी से हनुमान मंदिर तक बनेगी वॉल
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। एफएनजी रोड और बिसरख पुल से आने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए ग्रेनो प्राधिकरण जलपुरा कट से राइस चौकी होते हुए हनुमान मंदिर रोटरी तक नाले किनारे आरसीसी सुरक्षा दीवार बनाएगा। इस परियोजना पर करीब 85 लाख रुपये खर्च होंगे। अगले महीने से निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के मुताबिक, इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। शाम को यातायात बढ़ने पर वाहनों के नाले में गिरने की आशंका बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस ने भी सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की थी। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सुरक्षा दीवार बनने से हादसों का खतरा कम होगा। इससे पहले प्राधिकरण नाले को कवर करने का काम भी शुरू करा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें