फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेतृत्व जिम्मेदारी निभाने का अवसर : डीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए इन्वेस्टेचर सेरेमनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, शैक्षणिक, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में डीसीपी सुनीति ने छात्रों को आगे बढ़ने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनामिका सूद ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग करने, चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें