फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां कूष्मांडा को लगेगा मालपुए का भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप की होगी आराधना, सुख-समृद्धि की कामना करेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा(संवाद)। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। श्रद्धालु घरों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। ग्रेटर नोएडा के नवादा स्थित श्री शीतला माता शनिधाम के ज्योतिषाचार्य शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, मां कूष्मांडा की आराधना नवरात्र के चौथे दिन की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां ने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसी कारण उन्हें सृष्टि की आदिशक्ति के रूप में पूजा जाता है। आठ भुजाएं होने के कारण मां को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें