स्कूल में नवाचार प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन
नोएडा संवाद। सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को कृति डिजाइन थिंकिंग और नवाचार प्रदर्शनी व प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अरोरा के नेतृत्व में अटल टिंकरिंग लैब के सहयोग से तथा शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल, भारत सरकार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के संस्थापक एम.एम. कोठारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रतियोगिता में नोएडा के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 4 से 9 और 11 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता व रोबोटिक्स, एप डिजाइनिंग, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा और सतत विकास जैसे विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए।