महान पार्श्व गायक मुकेश की अमर आवाज और कालजयी संगीत विरासत को समर्पित प्रतिष्ठित वार्षिक कार्य
मुकेश के सदाबहार गीतों से सजी शुक्रिया मुकेश की शाम
नोएडा (संवाद)। नवरत्न फाउंडेशन्स की ओर से सेक्टर-6 स्थित एनईए ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित वार्षिक कार्यक्रम शुक्रिया मुकेश-2026 में दिल्ली-एनसीआर के कलाकारों ने मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस आयोजन ने इस वर्ष 21 वर्ष पूरे किए। कार्यक्रम की शुरुआत नवरत्न फाउंडेशन्स के गीत की वीडियो प्रस्तुति से हुई। इसके बाद वंदे मातरम् और राष्ट्रगान की प्रस्तुति के बाद विनय सेठिया, अंशुमाली सिन्हा, वाईके विज, सपना भटनागर, संजय लाभ, सरोज मिश्रा, पंकज माथुर समेत कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। विशेष आमंत्रित गायक दिवाकर शर्मा की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने सराहा। नवरत्न फाउंडेशन्स के अध्यक्ष डॉ अशोक श्रीवास्तव ने कहा मुकेश के गीतों की भावनात्मक गहराई आज भी लोगों को जोड़ती है।