ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एग्जॉटिका ड्रीम विले सोसाइटी निवासी बुजर्ग महिला ने 16वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि रुकमणि शर्मा (72) अपने परिवार के साथ एग्जॉटिका ड्रीम विले सोसाइटी में रहती थीं। लंबे समय से वह बीमारी से जूझ रही थीं। परिजनों के अनुसार बीमारी की वजह से वह मानसिक अवसाद में थीं। बुधवार सुबह परेशान होकर उन्होंने फ्लैट से कूदकर जान दे दी। मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों से पूछताछ में पता चला है कि करीब 15 मिनट तक बालकनी में टहलने के बाद महिला ने छलांग लगाई। सुरक्षागार्ड ने ही महिला के शव को जमीन पर पड़ा हुआ देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।