नोएडा। संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में कांग्रेस की ओर से संविधान रक्षा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें नोएडा महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसको लेकर सोमवार को सेक्टर-52 स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने संविधान बचाने के लिए सभी लोगों से इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश अवाना, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, पीसीसी यतेंद्र शर्मा, विक्रम चौधरी , गौरव अधाना व अरुण प्रधान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो