यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के शिव मंदिर स्थित आजाद चौक से बृहस्पतिवार को कालका मैया की अखंड ज्योति यात्रा निकाली गई। श्री मां कालका ज्योति मित्र मंडली की ओर से आयोजित यह यात्रा दिल्ली के प्रसिद्ध कालका जी मंदिर, फरीदाबाद, पलवल और टप्पल होते हुए जेवर पहुंचेगी। यात्रा का समापन 10 अक्तूबर को दोपहर दो बजे जेवर में होगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु निर्धारित मार्ग से कालका मैया की अखंड ज्योति लेकर आगे बढ़ेंगे। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा से जोड़ना और मां कालका के प्रति आस्था प्रकट करना है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।