नोएडा। सेक्टर-90 में ई-बस डिपो की साफ-सफाई व के लिए नोएडा प्राधिकरण अलग से एजेंसी का चयन करेगा। दो वर्ष के लिए यह करार होगा। इसके तहत प्राधिकरण 1.56 करोड़ रुपये के भुगतान करेगा। टेंडर जारी कर 2 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि साफ-सफाई में डिपो परिसर से लेकर गैराज, धुलाई सेंटर भी शामिल होगा। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि एजेंसी चयन के बाद काम शुरू कराया जाएगा। ब्यूरो