- लाइन निर्माण का भी लगेगा चार्ज, उपभोक्ताओं में बढ़ी नाराजगी
नोएडा। जिले में नए बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अब अधिक भुगतान करना होगा। विद्युत निगम ने कनेक्शन शुल्क के साथ बिजली लाइन निर्माण का शुल्क भी लेना शुरू कर दिया है। जिले में रोजाना 100 से अधिक नए कनेक्शन के आवेदन आ रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को शुल्क जमा करना होता है। पहले केवल मीटर और कनेक्शन शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब लाइन बिछाने का शुल्क भी जोड़ा गया है। नई लाइन बनाने वाले उपभोक्ताओं से 74 रुपये प्रति फीट की दर से शुल्क लिया जा रहा है। जहां पहले से बिजली लाइन उपलब्ध है, वहां यह शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। ब्यूरो