फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी के रेलवे रोड पर आधे घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस-अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड पर आधे घंटे तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस
विज्ञापन

दादरी। दादरी तिराहे से जीटी रोड व रेलवे रोड पर रविवार को फिर जाम लग गया। इस दौरान रेलवे रोड से मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। सूचना मिलने पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस ने उसे निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार को दोपहर में निजी अस्पताल से मरीज लेकर एक एंबुलेंस जा रही थी, जो ट्रैफिक में आधे घंटे तक फंसी रही। कोतवाली से ट्रैफिक पुलिस को भेजकर एंबुलेंस को निकाला गया। लोगों को कहना है कि मुख्य तिराहे से जीटी रोड और रेलवे रोड पर सुबह दस से शाम 8 बजे तक जाम लगा रहता है। दिन भर सड़क पर वाहन फंसे रहते हैं, सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को एक से दो घंटे लग जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती है, लेकिन कई बार वे नदारद हो जाते हैं। जिससे जाम लग जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें