नोएडा (संवाद)। सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की बास्केटबॉल टीम ने गर्ल्स इंटर-स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही 3,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी हासिल की। प्रतियोगिता दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित भाई परमानंद विद्या मंदिर में 16 और 17 जनवरी 2026 को आयोजित हुई। प्रतियोगिता में गर्ल्स कैटेगरी की 8 टीमें शामिल हुई थीं। टूर्नामेंट में सोफिया स्कूल ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक, जबकि पीएनसी स्कूल ने दमदार खेल के दम पर रजत पदक जीता। टीम के कोच निरंजन काला समेत विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।